भारत का भौतिक विभाजन (भारत के द्वीपसमूह)

1. अंडमान और निकोवार द्वीपसमूह का सर्वोच्च शिखर ‘पल्याण शिखर’ (सैडल पीक) स्थित है-

(a) बृहत निकोबार में
(b) मध्य अंडमान में
(c) लघु अंडमान में
(d) उत्तरी अंडमान में

[I.A.S. (Pre) 1996]

 

उत्तर- (d) उत्तरी अंडमान में

  • अंडमान द्वीपसमूह का सर्वोच्च शिखर सैडल पीक (732 मी.) उत्तरी अंडमान द्वीप पर दिग्लीपुर के निकट स्थित है।

 

2. अंडमान व निकोबार-

(a) बंगाल की खाड़ी में दो द्वीप है।
(b) बंगाल की खाड़ी में द्वीपसमूह हैं।
(c) अरब सागर में द्वीपसमूह हैं।
(d) हिंद महासागर में दो द्वीप है।

[M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

 

उत्तर- (b) बंगाल की खाड़ी में द्वीपसमूह हैं।

  • अंडमान व निकोबार, बंगाल की खाड़ी में द्वीपसमूह है।

 

3. दस डिग्री चैनल पृथक करता है-

(a) अंडमान को निकोबार द्वीप से
(b) अंडमान को म्यांमार से
(c) भारत को श्रीलंका से
(d) लक्षद्वीप को मालदीव से

[U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

 

उत्तर- (a) अंडमान को निकोबार द्वीप से

  • दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel) अंडमान द्वीपसमूह (लघु अंडमान द्वीप) को निकोवार द्वीपसमूह (कार निकोबार द्वीप) से अलग करता है।

 

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. वैरेन द्वीप ज्वालामुखी एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जो भारतीय राज्य-क्षेत्र में स्थित है।
2. वैरेन द्वीप, ग्रेट निकोबार के लगभग 140 किमी. पूर्व में स्थित है।
3. पिछली बार बैरेन द्वीप ज्वालामुखी में 1991 में उद्‌गार हुआ था और तब से यह निष्क्रिय बना हुआ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1 और 3

[I.A.S. (Pre), 2018]

 

उत्तर- (a) केवल 1

  • बैरेन द्वीप बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर में पोर्ट ब्लेयर से लगभग 135 किमी. दूर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
  • यह भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • अतः कथन (1) सही है।
  • बैरेन द्वीप, ग्रेट निकोबार के उत्तर में पांच सौ किमी से अधिक दूर है।
  • अतः कथन (2) असत्य है।
  • बैरेन द्वीप में प्रथम अभिलिखित (रिकॉर्डड) ज्वालामुखी उद्‌गार 1787 ई. में दर्ज किया गया था।
  • इसके पश्चात अब तक कई बार जैसे वर्ष 1795, 1803-04, 1852, 1991, 1994-95, 2000 एवं 2005-06 में पुनः उद्‌गार दर्ज किया गया था।
  • अतः कथन (3) गलत है।
  • इस प्रकार विकल्प (a) सही उत्तर होगा।

 

5. बैरेन द्वीप अवस्थित है-

(a) बंगाल की खाड़ी में
(b) अरब सागर में
(c) भूमध्य सागर मे
(d) चीन सागर में

[U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

 

उत्तर- (a) बंगाल की खाड़ी में

  • बैरेन द्वीप बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर में पोर्ट ब्लेयर से लगभग 135 किमी. दूर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

 

6. श्रीहरिकोटा द्वीप अवस्थित है-

(a) चिल्का झील के समीप
(b) महानदी के मुहाने के समीप
(c) पुलिकट झील के समीप
(d) गोदावरी के मुहाने के समीप

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

 

उत्तर- (c) पुलिकट झील के समीप

  • श्रीहरिकोटा द्वीप आंध्र प्रदेश में पुलिकट झील के समीप स्थित है।
  • यह द्वीप पुलिकट झील को बंगाल की खाड़ी से पृथक करता है।
  • यहां भारत का उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’ स्थित है।

 

7. राम सेतु (Adam’s Bridge) शुरू होता है-

(a) धनुष्कोडि से
(b) मंडपम से
(c) पंबन से
(d) रामेश्वरम से

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

 

उत्तर- (a) धनुष्कोडि से

  • राम सेतु (Adam’s Bridge) भारत के पंबन द्वीप के अंतिम छोर धनुष्कोडि से प्रारंभ होकर श्रीलंका के मन्नार द्वीप तक एक श्रृंखला में उथले जलीय भाग के रूप में विस्तारित है।

 

8. निम्नलिखित में से कौन-सा मौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है?

(a) सुमात्रा
(b) बोर्नियो
(c) जवा
(d) श्रीलंका

[I.A.S. (Pre) 2017]

 

उत्तर- (a) सुमात्रा

  • ग्रेट निकोबार भारत का दक्षिणतम द्वीप है।
  • यह 6°45′ N से 7° 15′ N अक्षांश एवं 93°37′ E से 93° 56′ E के मध्य स्थित है।
  • यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 480 किमी. दूर स्थित है।
  • यह इंडोनेशिया के द्वीप सुमात्रा से सबसे कम दूरी (145 किमी.) पर स्थित है।
  • बोर्नियो, जावा एवं श्रीलंकन की दूरी ग्रेट निकोबार से सुमात्रा की दूरी की तुलना में काफी अधिक है।

 

अरब सागर के द्वीपसमूह

1. लक्षद्वीप कहां स्थित है?

(a) हिंद महासागर
(b) अरब सागर
(c) बंगाल की खाड़ी
(d) प्रशांत महासागर

[M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

 

उत्तर- (b) अरब सागर

  • लक्षद्वीप (Lakshadweep) अरब सागर में केरल के कोच्चि तट (दक्षिण- पश्चिम भारत) से 220-440 किमी की दूरी पर विस्तृत द्वीपों का समूह है।
  • यह भारत का केंद्रशासित प्रदेश भी है।
  • इसका कुल क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी. है।
  • लक्षद्वीप के अधिकांश द्वीप प्रवाल उत्पत्ति के हैं।
  • लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की कुल संख्या 36 है।
  • लक्षद्वीप के सबसे उत्तरी द्वीपसमूह को अमीनदीवी और सबसे दक्षिणी द्वीपसमूह को मिनीकॉय कहते हैं।
  • मिनीकीय शेष द्वीपों से 9 चैनल द्वारा पृथक होता है।
  • यह लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी है।
  • कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है, जो कवरत्ती द्वीप पर ही स्थित है।
  • लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप एंडरॉट अथवा एंडरॉय है।

 

2. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप लक्कादीव द्वीपसमूहों का अंग नहीं

(a) तिलनचॉग
(b) अगाथी
(c) कवरत्ती
(d) कलपेनी

[Uttarakhand P.C.S. (Pre, 2021]

 

उत्तर- (a) तिलनचॉग

  • तिलनचोंग, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का अंग है।
  • शेष सभी द्वीप लक्कादीव (लक्षद्वीप) द्वीपसमूहों का अंग हैं।

 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रवाल द्वीप है?

(a) न्यूमूर
(b) कार निकोबार
(c) अंडमान
(d) लक्षद्वीप

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre), 2013]

 

उत्तर- (d) लक्षद्वीप

  • लक्षद्वीप के अधिकांश द्वीप प्रवाल उत्पत्ति के हैं।

 

4. लक्षद्वीप में कितने द्वीप हैं?

(a) 17
(b) 27
(c) 36
(d) 47

[45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

 

उत्तर- (c) 36

  • लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की कुल संख्या 36 है।

 

5. द्वीपों का समूह लक्षदीप-

(a) प्रवास उत्पत्ति का है
(b) ज्वालामुखीय उत्पत्ति का है
(c) मृदा निक्षेपण का है।
(d) उपर्युक्त में कोई भी ठीक नहीं है

[39 B.P.S.C. (Pre) 1994]

 

उत्तर- (a) प्रवास उत्पत्ति का है

  • द्वीपों का समूह लक्षद्वीप प्रदाल उत्पत्ति का है।
  • भारत में प्रवाल भित्तियां (Coral Reefs) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, मन्नार की खाड़ी, लक्षद्वीप, मालवन (महाराष्ट्र) एवं कच्छ की खाड़ी में पाए जाते हैं।

 

6. निम्न में से कौन-सा द्वीप भारतीय तट रेखा के सुदूरवर्ती द्वीप की श्रेणी में आता है?

(a) मटकल
(b) अरनाला
(c) मिनीकॉय
(d) हेनरी

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

 

उत्तर- (c) मिनीकॉय

  • उपर्युक्त विकल्पों में दिए गए द्वीपों में से मिनीकॉय द्वीप भारतीय तट रेखा के सुदूरवर्ती द्वीप की श्रेणी में आता है।
  • जबकि भटकल, अरनाला एवं हैनरी द्वीप अपतटीय द्वीप की श्रेणी में आते हैं।

 

7. निम्नलिखित भारतीय द्वीपों में से कौन-सा द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य है?

(a) एलीफेंटा
(b) निकोबार
(c) रामेश्वरम
(d) सालसेंट

[U.P.P.C.S. (Pre) 2006, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

 

उत्तर- (c) रामेश्वरम

  • विकल्प में दिए गए द्वीपों में से रामेश्वरम द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है।

 

8. एक द्वीप पर निर्मित भारत का यड़ा नगर-

(a) पणजी है
(b) रामेश्वरम है
(c) पोर्टब्लेयर है
(d) मुंबई है

[R.A.S/R.T.S. (Pre) 1993]

 

उत्तर- (d) मुंबई है

  • एक द्वीप पर निर्मित भारत का सबसे बड़ा नगर मुंबई है।
  • पोर्टब्लेयर का कुल क्षेत्रफल मुंबई के क्षेत्र से अधिक है, परंतु नगरीय क्षेत्र की दृष्टि से मुंबई का क्षेत्रफल पोर्टब्लेयर के क्षेत्रफल से अधिक है।

 

9. भारत का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है

(a) माजुली
(b) अंडमान
(c) लक्षद्वीप
(d) सालसेट

[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

 

उत्तर- (d) सालसेट

  • भारत का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप सालसेट द्वीप है जिस पर मुंबई शहर स्थित है।

 

10. सूची-I का सूची-II के साथ सुमेल कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-I (द्वीप)  सूची-II (अवस्थिति)
A. वेयंत शयोधर    1. काठियावाड़ तट
B. पिरम  2. अरब सागर तट
C. द्वारका  3. कच्छ की खाड़ी
D. दीव 4. खम्भात की खाड़ी

कूट :
A, B, C, D

(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3, 4, 2, 1
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 4, 3, 1, 2

[U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

 

उत्तर- (b) 3, 4, 2, 1

  • दिए गए द्वीप तथा उनकी अवस्थिति का सुमेलन निम्नानुसार है –
(द्वीप) (अवस्थिति)
वेयंत शयोधर कच्छ की खाड़ी
पिरम खम्भात की खाड़ी
द्वारका अरब सागर तट
दीव काठियावाड़ तट

 

11. कोरी क्रीक (निवेशिका) स्थित है-

(a) कच्छ की खाड़ी में
(b) खम्भात की खाड़ी में
(c) कच्छ के लिटिल रन में
(d) कच्छ के रन में

[U.P.P.C.S (Mains) 2011, U.P.P.C.S (Spl) (Pre) 2008]

 

उत्तर- (d) कच्छ के रन में

  • कोरी क्रीक (निवेशिका) एक ज्वारीय क्रीक है, जो कच्छ के रन में स्थित है।
  • यह एक दलदली भूमि है, जो भारत एवं पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्माण करती है।

 

12. सर क्रीक विवाद किन दो देशों के मध्य है?

(a) भारत-पाकिस्तान
(b) अफगानिस्तान-पाकिस्तान
(c) चीन-भारत
(d) भारत बाग्लादेश

[M.P.P.C.S. (Pre.), 2012]

 

उत्तर- (a) भारत-पाकिस्तान

  • भारत एवं पाकिस्तान के मध्य विवादित सर क्रीक कच्छ के रन में स्थित एक 96 किमी. लंबा जलीय (दलदली) क्षेत्र है।
  • यह भारत के गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत को अलग करता है।
  • मुख्य विवाद कच्छ और सिंघ के बीच समुद्री सीमा के निर्धारण को लेकर है।
  • फिलहाल इस क्षेत्र पर भारत का नियंत्रण बरकरार है।
Share this post with your friends
Leave a Reply